फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम साफ, धूप खिली तो सर्दी से मिली राहत

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को धूप खिलने से मौसम खुशनुमा रहा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार को सुबह बारिश और दिन भर सर्द हवाओं के प्रकोप के बाद बृहस्पतिवार को मौसम में सुधार हुआ। सुबह मौसम काफी सर्द रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप खिली और इससे तापमान में इजाफा होने से लोगों को काफी राहत मिली। आने वाले दिनों में अब मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

फरवरी के पहले सप्ताह मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा रहा। पहले सप्ताह लगातार कोहरा, बादल, बूंदाबांदी और सर्द हवाओं के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। पहला सप्ताह खत्म होते-होते बारिश और ओलावृष्टि के कारण भी सर्दी का असर बढ़ गया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तापमान गिरा और सर्द हवाएं गलन बढ़ाने लगीं, लेकिन अब मौसम तेजी से सुधर रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम नौ डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। वातावरण में आर्द्रता का स्तर 75 और हवाओं की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा के आस-पास रही। दिन में धूप खिलने और सर्द हवाओं का असर कम रहने से मौसम में काफी सुधार हुआ।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि आने वाले दिनों में अब मौसम साफ रहेगा। मौसम साफ रहने, धूप खिलने और सर्द हवाओं का असर कम होने के साथ अब आने वाले दिनों में तापमान में लगातार इजाफा होने का अनुमान है।
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार को भी दिन में अच्छी धूप खिलने का अनुमान है। हालांकि, इन दिनों रात के समय कोहरे का कुछ असर रह सकता है। वायु प्रदूषण में भी आने वाले दिनों में सुधार होने की उम्मीद है।
शहर के कई हिस्सों में दूसरे दिन भी जलभराव
बुधवार को हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को भी शहर के कई हिस्सों में कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तोताराम मार्केट में सड़क के दोनों ओर कीचड़ फैला हुआ है। नई सराय में कई दिनों से सड़क पर पानी भरा है। टिकटगंज, बिरुआबाड़ी मंदिर के आस-पास भी कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोचीनगला में नालियां चोक होने के कारण समस्या बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें