फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन छाए रहेंगे बादल, सोमवार से मौसम होगा साफ

विज्ञापन
कोहरे में लिपटी शहर की एक सुबह। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। मौसम में शुक्रवार को कुछ सुधार हुआ, दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई, बाद में दोपहर होते-होते अच्छी धूप भी खिली। शनिवार और रविवार को बादल छाए रहने का अनुमान है। सोमवार से मौमस में सुधार होगा। दो दिन बादल छाए रहने के बाद सोमवार से मौसम साफ होगा और धूप खिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकितम तापमान 18 और न्यूनतम 10 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। इधर बृहस्पतिवार रात से ही कोहरा छा गया। शुक्रवार सुबह कुछ समय के लिए कोहरा छाया रहा, इसके बाद आसमान साफ होने लगा। वायु मंडल में आर्र्दता कम होने के कारण दोपहर होने से पहले धूप खिली गई, लेकिन सर्द हवाओं का असर बना रहा। शाम होने के साथ शुक्रवार को ही आंशिक रूप से बादल भी छा गए। बुधवार और बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को शीतलहर का प्रकोप कुछ कम हुआ। शुक्रवार को हवाओं की रफ्तार छह किमी प्रति घंटा और आर्द्रता 70 के आसपास रही।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम ने बताया कि शनिवार और रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सोमवार से मौसम में सुधार होगा। सोमवार को आर्द्रता 50 से नीचे आने के साथ ही वायु में नमी कम होगी और कोहरा नहीं छाएगा। रविवार को आंशिक रूप से बादल रहेंगे, लेकिन हवाओं की रफ्तार कम होने से शीत लहर का प्रकोप कम हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें