फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड और सर्द हवा ने बढ़ाई मुश्किलें, शाम को गलन से छूटी कंपकंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मौसम के बदले मिजाज के बाद बढ़ी सर्दी से जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह कोहरे और सर्दी के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। दोपहर में हल्की धूप निकलने से भी लोगों को सर्दी से कोई खास राहत नहीं मिली। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक बदले मौसम से लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। उससे लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ा है। शुक्रवार को गुरुवार के मुकाबले न्यूनतम पारे में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस था वहीं शुक्रवार को यह गिरकर चार डिग्री सेल्सियस रह गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह हलके कोहरे के साथ हुई लेकिन दिन निकलते समय कोहरा छंट गया। दोपहर में हलकी धूप भी खिली। धूप निकलने के बाद उम्मीद थी कि ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सूर्यदेव आसमान में बादल होने की वजह से लुकाछिपी करते दिखे। सर्द हवाओं और गलन से लोगों की दिक्कत बढ़ने लगी। करीब एक पखवाड़ा से ठंड का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक के दिनों में सिर्फ दो ही दिन अच्छी धूप खिली है। जिसकी वजह से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें