बदायूं। एसएसपी अंकिता शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। यातायात व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रमुख चौराहों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाम की स्थिति न बनने दी जाए। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग और नशे में वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। शून्य दुर्घटना लक्ष्य तभी संभव है, जब पुलिस और जनता मिलकर इसे अभियान के रूप में अपनाएं। इसके अलावा जिले में घटित प्रमुख अपराधों, लंबित विवेचनाओं, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट की समीक्षा की गई।