45 दिन पहले ही शुरू हुआ स्विमिंग पूल का संचालन
ग्रामीणों ने बताया आमदपुर में बना स्विमिंग पुल शुरू से ही सवालों के घेरे में था। पूल को शुरू हुए अभी करीब 45 दिन ही हुए थे, लेकिन रोजाना करीब 100 से 150 लोग यहां घूमने और फोटो खिंचवाने पहुंच रहे थे। इसके बावजूद मौके पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे।
न तो लाइफ जैकेट की व्यवस्था थी, न प्रशिक्षित गोताखोर
यहां न तो लाइफ जैकेट की व्यवस्था थी, न प्रशिक्षित गोताखोर मौजूद थे और न ही बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई विशेष निगरानी दिखाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी भीड़ के बावजूद संचालकों ने सुरक्षा मानकों को गंभीरता से नहीं लिया, इसका खामियाजा अब एक मासूम की जान गंवाकर भुगतना पड़ा। इस हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठ रही है। इसका लाइसेंस न होने की बात भी ग्रामीण बता रहे है।