45 दिन पहले ही शुरू हुआ वाटर पार्क का संचालन
ग्रामीणों ने बताया आमदपुर में बना वाटर पार्क शुरू से ही सवालों के घेरे में था। बताया जा रहा है कि वाटर पार्क को शुरू हुए अभी करीब 45 दिन ही हुए थे, लेकिन रोज़ाना करीब 100से 150 लोग यहां घूमने और फोटो खिंचवाने पहुंच रहे थे। इसके बावजूद मौके पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं थे।
न तो लाइफ जैकेट की व्यवस्था थी, न प्रशिक्षित गोताखोर
यहां न तो लाइफ जैकेट की व्यवस्था थी और न प्रशिक्षित गोताखोर मौजूद थे और न ही बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई विशेष निगरानी दिखाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी भीड़ के बावजूद संचालकों ने सुरक्षा मानकों को गंभीरता से नहीं लिया, जिसका खामियाजा अब एक मासूम की जान गंवाकर भुगतना पड़ा। इस हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठ रही है।
सीओ दातागंज राहुल पांडेय ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजन जो तहरीर देंगे उसी आधार पर केस दर्ज कराया जाएगा। वाटर पार्क का लाइसेंस है कि नहीं इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।