फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी वारिस गिरफ्तार, सिपाही घायल

विज्ञापन
बदायूं के दातागंज में रामलीला मेले में चाकू मारकर रोहित की हत्या का मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिश म
विज्ञापन
अलापुर/बदायूं। दातागंज के रामलीला मेले में सात नवंबर की रात हुए रोहित हत्याकांड में वांछित मुख्य आरोपी 50 हजार के इनामी मोहम्मद वारिस को पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और आरोपी का आमना-सामना अलापुर थाना क्षेत्र के रमजानपुर से मोहम्मदगंज की पुलिया के पास ककराला रोड पर हुआ। पुलिस के घेराबंदी करने पर आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। वहीं, आरोपी की गोली से एक आरक्षी हरेंद्र कसाना घायल हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की तड़के करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि दातागंज रामलीला मेले में रोहित की हत्या करने का मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस निवासी मोहल्ला मरदान, थाना फरीदपुर, जिला बरेली, अलापुर क्षेत्र के ककराला रोड पर देखा गया है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी की ककराला रोड पर मोहम्मदगंज की पुलिया के पास घेराबंदी की। इस पर आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
आरोपी की फायरिंग से आरक्षी हरेंद्र कसाना घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में आरोपी वारिस के दोनों पैरों में घुटने से नीचे गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरक्षी काे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किया है। बता दें कि वारिस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। आरोपी घटना के बाद से भागा हुआ था। आरोपी के पिता रईस अहमद को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन



सात नवंबर की रात में हुई थी वारदात
दातागंज के गांव बेहटा माधौ निवासी रोहित (25) सात नवंबर को अपने दोस्त रितिक के साथ दातागंज में रामलीला मेला देखने गया था। वहां मीना बाजार में खिलौने की दुकान पर खिलौने के रेट को लेकर दुकानदार रईस अहमद और उसके बेटे वारिस से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर वारिस ने बगल की दुकान पर बिक रहे चाकू को उठाकर रोहित व रितिक पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए थे।
हमले में रोहित की मौत हो गई थी, जबकि रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आठ नवंबर को रईस अहमद को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी वारिस पुलिस की पकड़ से बाहर था।

दातागंज पुलिस और एसओजी खाली हाथ, अलापुर पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस की तलाश में एसओजी और दातागंज पुलिस सहित चार टीमें लगी थीं। एसओजी और दातागंज पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देती रहीं, पांच दिन तक कुछ हाथ नहीं लगा। वहीं अलापुर थानाध्यक्ष शनि चौधरी और उनकी टीम ने सूचना मिलते ही आरोपी वारिस को दबोच लिया।

आरोपी वारिस पर डीआईजी की ओर से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। अलापुर के रमजानपुर से ककराला रोड पर मोहम्मदगंज की पुलिया के पास बृहस्पतिवार तड़के उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की गई तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। एक आरक्षी भी घायल हुआ है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। - अंकिता शर्मा, एसएसपी, बदायूं
-
पिता ने कहा- मार सालों को, मैंने चाकू से दोनों पर कर दिए तोबड़तोड़ कई वार



- खिलौने वाली कार के दाम को लेकर हुआ था विवाद, पिता के जेल जाने के बाद इधर-उधर छिपता रहा वारिस



- रात में बदायूं छोड़कर भागने की थी तैयारी, अलापुर थाने में हत्या के प्रयास और ऑर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज



संवाद न्यूज एजेंसी



बदायूं। रोहित की हत्या के मुख्य आरोपी वारिस ने पुलिस पूछताछ में कई अहम बातें बताईं। अलापुर पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि विवाद के दौरान उसके पिता रईस अहमद ने कहा था कि मार सालों को, इसके बाद उसने दुकान से चाकू उठाकर दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए थे। वारदात के बाद चाकू दुकान पर फेंककर वह मौके से भाग निकला था। उधर, उसके खिलाफ अलापुर थाने में हत्या के प्रयास और ऑर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।



आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मरदान निवासी वह और उसके पिता रईस अहमद मेलों में खिलौने की दुकान लगाते थे। सात नवंबर की शाम दोनों दातागंज के रामलीला मेले में दुकान पर थे। इसी दौरान रोहित और रितिक बच्चे के लिए खिलौने की कार खरीदने पहुंचे।



कीमत को लेकर मोलभाव करने लगे, उसके पिता ने तय दाम से कम रुपये लेने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों युवकों से कहासुनी और गालीगलौज होने लगी। वारिस के मुताबिक, पिता के कहने पर उसने चाकू से दोनों युवकों पर कई वार किए थे। हमले में रोहित और उसका साथी घायल हो गए थे। आरोपी ने आगे बताया कि घटना के बाद उसे जानकारी हुई कि पुलिस ने उसके पिता को पकड़ लिया है। इसके बाद वह घर जाने के बजाय इधर-उधर छिपता रहा।



-



चोरी की बाइक बरामद हुई



बरामद मोटरसाइकिल के बारे में वारिस ने पूछताछ में बताया कि उसने इसे अप्रैल-मई में बदायूं से चुराया था। पहचान छिपाने के लिए उसमें बदलाव कर दिए थे। बुधवार की रात बदायूं से बाहर भागने की तैयारी थी। इसके लिए वह मोटरसाइकिल से निकला था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और दो कारतूस के खोखे बरामद किए हैं।

बदायूं के दातागंज में रामलीला मेले में चाकू मारकर रोहित की हत्या का मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिश म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें