फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टेंपो में महिला के पर्स से जेवर चोरी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
बदायूं के सिविल लाइंस थाने में चोरी की आरोपी महिला रिजवान पुलिस की गिरफ्त में। स्त्रोत पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस लाइन चौराहे पर अगस्त में रक्षाबंधन पर मायके जा रही महिला के पर्स से जेवर चोरी करने की आरोपी महिला को सिविल लाइंस पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला रिजवान के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये मिले हैं। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव जुगपुरा महम्मदगंज निवासी गंगादेवी ने 22 अक्तूबर को सिविल लाइंस थाने में चोरी की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी कैमरों की मदद से अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कांशीराम कॉलोनी निवासी महिला रिजवान की पहचान की गई।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने चोरी की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक चांदी का कमर बिछुआ, दो चांदी के खंडुए, एक सोने की नथुनी और 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। बता दें कि कादरचौक क्षेत्र के गांव जुगपुरा मुहम्मदगंज निवासी गंगादेवी 22 अगस्त को अपने पिता रामवीर शाक्य के साथ रक्षाबंधन पर मायके जा रही थीं। अपराह्न दो बजे के करीब वह पुलिस लाइन चौराहे पर दातागंज जाने वाले टेंपो में बैठ रही थीं। इसी दौरान एक नकाबपोश महिला ने उनके पर्स से सोने की नथुनी, टीका, कुंडल, चांदी का कमर बिछुआ और हाथों के खडुए चुरा लिए।
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी महिला एक छोटी बच्ची के साथ टेंपो से उतरकर मौके से भाग निकली थी। चोरी की यह घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद से घटना के अनावरण के लिए टीमें लगी हुई थी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरी की आरोपी महिला की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की गई। उसके पास से चोरी किया हुआ सामान भी मिला है। न्यायालय के सामने पेश कर उसको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें