दीवानी न्यायालय के केंद्रीय सभागार में विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत पैरालीगल ट्रेनिंग का शुभारंभ प्रभारी जिला जज प्रमोद कुमार पंचम ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।
गुरुवार को हुए कार्यक्रम में प्रभारी जज प्रमोद कुमार ने कहा कि वालिंटियर जनमानस की छोटी-छोटी समस्याओं का निदान कर लोगों में न्याय के प्रति जागरूकता लाएं। विशिष्ट अतिथि स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट नलिन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पैरालीगज वालिंटयर्स को आम जनता के लिए विधिक पहलुओं की जानकारी मुहैय्या कराते हुए कानून के मापदंड को बताना है और अपने स्तर से देश व न्याय पालिका का सहयोग करना है। कार्यक्रम का संचालन प्राधिकरण केसचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन रणजीत कुमार ने किया। स्पेशल जज ईसी एक्ट विकास कुमार और एडीजे पुनीत कुमार गुप्ता ने वालिंटयर्स को संविधान और कानून की जानकारी दी।
इस मौके पर स्पेशल जज डकैती पंकज कुमार अग्रवाल, अहमद उल्ला खां, एडीजे कपिला राघव, विजय राजे सिसौदिया, किरन वाला, सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी, संगीता कुमारी, नीलांजना और मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव सुरजीत सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।