फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के उत्कर्ष चंद्र का पीसीएम में चयन

Thu, 03 Mar 2016 11:18 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आवास विकास कालोनी निवासी उत्कर्ष चंद्र का पीसीएस में चयन हुआ है।  वह असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्री बने हैं। उनकी इस सफलता पर तमाम लोगों ने घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं हैं। उनकी तमन्ना आईएएस बनकर देश की सेवा करने की है।
विज्ञापन

25 वर्षीय उत्कर्ष चंद्र के पिता सुरेश चंद्र जिला विकास अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। उनके दादा जीसुखराम बेसिक शिक्षा विभाग  में डीआई के पद से रिटायर हुए थे। इनकी मां कमलेश ज्ञानी बेसिक में शिक्षिका  हैं। वर्तमान में वह म्याऊ ब्लाक में सह-समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मां ने बताया कि वह वर्तमान में सिविल सेवा की तैयारी के लिए  दिल्ली में रह रहे हैं। परिवार में एक बड़े भाई हैं, जो इस वर्ष बीएड कर रहे  हैं। उत्कर्ष बचपन से ही  मेधावी हैं। लक्ष्य को प्राप्त करना उनका ध्येय रहा है। अब वह आईएएस  बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें