फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्वयंसेवकों ने धूमधाम से मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस

विज्ञापन
शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया गया। स्रोत स्कूल - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर की ओर से शनिवार को शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हिंदू साम्राज्य दिवस उत्साह से मनाया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता नगर बौद्धिक प्रमुख व प्रधानाचार्य वेद रत्न शर्मा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अद्वितीय राष्ट्रभक्त, दूरदर्शी शासक, कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने बचपन में देखे गए हिंदू स्वराज्य के स्वप्न को वर्ष 1674 में अपने राज्याभिषेक के साथ साकार किया। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस, स्वाभिमान एवं संगठन शक्ति का अनुपम उदाहरण है, जिससे प्रत्येक स्वयंसेवक को प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर संघ चालक डॉ. सुरेंद्र माहेश्वरी, नगर कार्यवाह अंकित, नगर बौद्धिक प्रमुख व प्रधानाचार्य वेद रत्न शर्मा, विभाग संपर्क प्रमुख मनीष सिंघल सहित अन्य स्वयंसेवकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर नगर संघ चालक डॉ. सुरेंद्र माहेश्वरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर जुटा हुआ है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से शिवाजी महाराज के आदर्शों को जीवन में अपनाकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर नगर शारीरिक प्रमुख मदनलाल राजपूत, कुशाल भारत, अजय रस्तोगी, दिनेश चंद्र शर्मा, लालाराम वर्मा, विनय चौहान, कृष्ण हरि शर्मा, नरेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें