फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 30 हजार बच्चों को पिलाई विटामिन ए की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को मिला है 4.78 लाख बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाने का लक्ष्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 27 दिसंबर को बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ महिला अस्पताल से किया गया था । दवा पिलाने का काम बुधवार और शनिवार को किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक तीस हजार बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई है। दवा पिलाने का क्रम 27 जनवरी तक चलेगा।

प्रभारी सीएमओ डॉ. अब्दुल सलाम ने बताया कि विटामिन-ए की कमी से एनीमिया, प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर होना, आंखों की रोशनी कम होना, अंधापन, आंखों में आंसू न बनना, रूखी त्वचा हो जाना, मुंह में छाले और दस्त जैसी समस्या हो सकती है। इन सबसे बचने के लिए बच्चों को विटामिन-ए की दवा जरूर पिलाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले को नौ माह से पांच साल के 4.78 लाख बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाने लक्ष्य मिला है। इसमें नौ से 12 माह के 1.07 लाख, एक से पांच साल तक के 3.71 लाख बच्चे शामिल हैं। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि नौ माह से 12 माह तक बच्चों को नियमित टीकाकरण के दौरान एमआर के प्रथम टीके के साथ एक एमएल विटामिन ए की खुराक पिलाई जाती है, जबकि 16 माह से 24 माह के बच्चों को एमआर के दूसरे टीके के साथ दो एमएल विटामिन ए की दवा देनी होती है।
विज्ञापन

बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी बनाए रखने में विटामिन ए काफी मददगार साबित हो सकता है। यह वसा में घुलनशील विटामिन है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें