मनरेगा तकनीकी सहायक/ अवर अभियंता वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सीडीओ
देवेंद्र सिंह कुशवाहा को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने तकनीकी सहायकों का
लंबित मानदेय दिए जाने की मांग दोहराई।
ज्ञापन में कहा कि जिले के सभी
विकास खंडों में तैनात तकनीकी सहायकों का 29 माह से मानदेय लंबित है।
मानदेय भुगतान न होने के कारण तकनीकी सहायकों को भारी आर्थिक कष्ट उठाने
पड़ रहे हैं। उनके परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। मनरेगा में उनके द्वारा
काम किए जाने के कारण उनका मानदेय पर हक बनता है। आजीविका चलाने के लिए ही
उन्होंने मनरेगा में काम किया हैं। काम के बदले पारिश्रमिक रूप में उनको जो
मानदेय निर्धारित किया गया है। वह मानदेय हासिल न होने पर वह अपने परिवार
का आर्थिक भार वहन कैसे कर पाएंगे।
तकनीकी सहायकों द्वारा कहा गया है
कि बकाया भुगतान के लिए कई बार अनुरोध किया गया है। इसके बाद भी भुगतान
नहीं हो पाया है। तकनीकी सहायकों ने कहा कि 17 जनवरी तक उनका भुगतान किया
जाए। ज्ञापन देने वालों में हुकुम सिंह, संजीव शर्मा, प्रशांत शर्मा, मनोज
कुमार शर्मा, रामौतार गुप्ता शामिल रहे।