घटना के बाद सड़क पर किया विरोध प्रदर्शन
उन्होंने तुरंत घायल कांवड़ियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर उनका उपचार कराया। आकाश व दीपक के ज्यादा चोट आने के कारण उन्हें भर्ती कर लिया गया। इधर, कांवड़ियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की बात कह रहे थे।
मामला तूल पकड़ता देख तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला और एसपी देहात केके सरोज भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल कांवड़ियों को समझा कर शांत किया। कांवड़िया बृजेश की तरफ से अज्ञात 10-12 लोगों के खिलाफ तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि कुछ अराजक तत्व कांवड़ियों के जत्थे में घुस गए। जिसको लेकर विवाद हो गया। मुकदमा दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी गई है।