बिल्सी। नारायन ग्रीन हाउस में मंगलवार को मेला श्री रामलीला महोत्सव 2025 को लेकर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। सबसे पहले मेला कमेटी के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। साथ ही 22 सितंबर से मेला कराए जाने का निर्णय भी लिया।
महोत्सव के लिए गल्ला व्यापारी विनोद पालीवाल को पुन: प्रबंधक, सभासद उमेश बाबू वाष्र्णेय को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सभासद अजीत सिंह गुर्जर कोषाध्यक्ष, सभासद सूर्यप्रकाश देवल को उप प्रबंधक, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, सुधीर सोमानी, डाॅ. श्रीकृष्ण गुप्ता, मोहित गुप्ता, संजीव वाष्र्णेय डीआर, कृष्ण गोपाल मिश्रा को संरक्षक चुना गया है। लोकेश बाबू वाष्र्णेय को संयोजक, दीपक चौहान, अजय प्रताप सिंह, शेखर सक्सेना, आदित्य माहेश्वरी को उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार वाष्र्णेय को मंत्री, पीयूष शाक्य, राहुल माहेश्वरी, प्रखर माहेश्वरी, सहमंत्री, विवेक राठी को कानूनी सलाहकार, लवकुमार वाष्र्णेय, हरिओम राठौर को सह कोषाध्यक्ष, अखिल मालपाणी, सह मीडिया प्रभारी, जयप्रकाश तोष्णीवाल को सदस्य चुना गया है। नव नियुक्त प्रबंधक विनोद पालीवाल ने बताया कि इस बार श्री रामलीला महोत्सव 22 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। संवाद