फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की सूची में भी विमल कृष्ण और कैप्टन अर्जुन

Fri, 30 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शिवपाल यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में छिड़े घमासान का असर बदायूं में नहीं दिखा। यही वजह है कि बिल्सी और दातागंज सीट पर बुधवार को जिन नामों की घोषणा की गई, वही नाम अखिलेश यादव की लिस्ट में हैं। इसमें सांसद धर्मेंद्र की भी राय शामिल मानी जा रही है। क्योंकि बिल्सी से प्रत्याशी बनाए गए विमलकृष्ण अग्रवाल और दातागंज से कैप्टन अर्जुन यादव, दोनों ही सांसद के नजदीक माने जाते हैं। 
विज्ञापन

बदायूं के प्रत्याशी को लेकर शीर्ष नेतृत्व में भले अभी तक कोई विवाद सामने न आया हो। स्थानीय स्तर पर लामबंदी तेज हो गई है। दातागंज सीट पर बदले गए टिकट को लेकर जोर आजमाइश शुरू हो गई है।  यहां से पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव के बेटे अवनीश यादव का टिकट काटकर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष चेतना यादव के बेटे कैप्टन अर्जुन प्रताप यादव को दिया गया है। सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक प्रेमपाल ने बेटे के टिकट की वापसी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। उनके समर्थक कुछ बड़े नेताओं ने इसके लिए लखनऊ में डेरा डाला है। बृहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव भी लखनऊ में बताए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें