फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर उखाड़कर उपकेंद्र में फेंके

विज्ञापन
स्मार्ट मीटर फेंककर विरोध प्रदर्शन  करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अलापुर। सखानूं विद्युत उपकेन्द्र पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ सोमवार को जखेली के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोग अपने घरों से स्मार्ट मीटरों को उखाड़कर उपकेंद्र पर लेकर पहुंचे थे। उपकेंद्र पर पहुंचने के बाद उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटरों को जमीन पर फेंककर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुराने मीटर लगाने की मांग की।
विज्ञापन

जगत ब्लॉक के गांव जखेली में सोमवार को दोपहर बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर स्मार्ट मीटर लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेन्द्र के बाहर खड़े होकर केंद्र के अन्दर 45 स्मार्ट मीटरों को फेंक दिया। प्रदर्शनकारी महिलाओें और पुरुषों ने बताया कि स्मार्ट मीटर उनके लिए सुविधा की बजाय मुसीबत बनता जा रहा है।
बिजली का बिल दोगुने से भी ज्यादा आ रहा है। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने पुराना मीटर लगाने की मांग की। विरोध के चलते प्रशासन और निगम के बीच हड़कंप मच गया। विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कर्मचारियों ने तुरंत जेई मनीष और एसडीओ विकास से संपर्क कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच विरोध कर रहे लोगों को समझाकर घर लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें