फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डेढ़ लाख के आभूषण लेकर गई महिला आजमगढ़ में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। बिनावर क्षेत्र में शादी के पांच दिन बाद डेढ़ लाख रुपये के आभूषण लेकर प्रेमी संग गई महिला को पुलिस ने एक महीने बाद आजमगढ़ में पकड़ लिया। विवाहिता अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि 18 वर्षीय उनकी बेटी की शादी 29 मार्च को हुई थी। दो दिन बाद वह मायके आई। चार अप्रैल को घटपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवा लेने के बहाने घर से निकली। वह डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर प्रेमी के साथ चली गई। खोजबीन में सफलता न मिलने पर 14वें दिन थाने में तहरीर दी। पुलिस ने 18 अप्रैल को केस दर्ज कर तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को आजमगढ़ में पकड़ लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। प्रेमी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें