फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दलेलनगर में लो-वोल्टेज आने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
दलेल नगर में बिजली की कम आपुर्ति व लो वोल्टेज को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण । संवाद
विज्ञापन
म्याऊं। ब्लॉक उसावां क्षेत्र के ग्राम दलेल नगर में कम बिजली आपूर्ति और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों का शुक्रवार को आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिन से गांव में पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। निर्धारित समय पर बिजली न आने और कम वोल्टेज आने से घरेलू और कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उमस भरी गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
वहीं किसानों ने कहा कि सिंचाई के लिए समय पर बिजली न मिलने से खेतों में फसल प्रभावित हो रही हैं। यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो फसलों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विद्युत निगम से गांव में नियमित और पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा, जिससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन में कृष्णपाल, राजीव, अतुल, प्रदीप आदि ग्रामीण शामिल हुए।
विद्युत अभियंता नागेंद्र सिंह ने बताया कि जेई को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं। सरेली फीडर भी इंटरकनेक्ट है, इसलिए सप्लाई में कुछ व्यवधान रहा है, जल्दी समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें