फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण, दिसौलीगंज उपकेंद्र घेरा, सड़क पर लगाया जाम

Sun, 24 May 2026 03:42 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के पलई गांव में बिजली संकट से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को दिसौलीगंज बिजली उपकेंद्र का घेराव कर सड़क जाम कर दी। ग्रामीण अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से नाराज थे।
विज्ञापन
बिजली उपकेंद्र पर जुटे ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली इलाके के पलई गांव में बिजली संकट से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को दिसौलीगंज बिजली उपकेंद्र का घेराव कर सड़क जाम कर दिया। अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पिछले करीब 15 दिनों से गांव में दिनभर में केवल चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि बिजली न आने से धान की रोपाई के मौसम में ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। इससे उनकी खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात के समय लो-वोल्टेज की समस्या इतनी अधिक रहती है कि पंखे भी नहीं चल पाते। इससे बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार जेई और एसडीओ से शिकायत की है। लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। 

ग्रामीणों ने लाइनमैन पर पैसे लेकर दूसरे गांवों को अधिक समय तक बिजली देने का आरोप लगाया। किसानों का कहना हे कि दिनभर में केवल चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे वे ट्यूबवेल नहीं चला पा रहे। पलेवा और रोपाई जैसे महत्वपूर्ण कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। रात में लो-वोल्टेज के कारण पंखे भी नहीं चलते, जिससे बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज बाधित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें