फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला गैस एजेंसी मैनेजर ने हड़पे 10.45 लाख रुपये, रिपोर्ट

Sun, 24 May 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कछला स्थित इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर ने मालिक को 10,45,987 रुपये का चूना लगा दिया। आरोप है कि मामला पकड़ में आने के बाद मैनेजर ने धोखाधड़ी करना स्वीकार तो कर लिया, लेकिन मालिक के खाते में रुपये जमा नहीं किए। एजेंसी मालिक ने इसकी शिकायत एसएसपी से की तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी कछला इंडेन गैस एजेंसी के मालिक अजय कुमार सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह ने एसएसपी को बताया कि उनकी एजेंसी पर बदायूं के मालवीय आवास गृह निवासी अभिषेक प्रताप सिंह पुत्र दिवंगत प्रताप सिंह को 13 फरवरी 2024 को मैनेजर पद पर तैनात किया था।
वह कैशियर का काम भी खुद ही देखा करते थे। सिलिंडरों की बिक्री की धनराशि भी मैनेजर के जरिये कछला स्थित एसबीआई के खाते में जामा की जाती थी। इस दौरान मैनेजर ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर 10,45,987 रुपये हड़प लिए। रकम बैंक खाते में भी जमा नहीं की गई।
विज्ञापन

धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर एजेंसी मालिक और मैनेजर के बीच बातचीत भी हुई। अजय के मुताबिक, मैनेजर ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह पूरी रकम लौटा देंगे। आरोप है कि 30 मार्च 2026 को मैनेजर ने रुपये लौटा देने से मना कर दिया। एजेंसी मालिक के साथ गाली-गलौज की गई। पुलिस ने अजय की ओर से मैनेजर अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि कार्रवाई के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपे जाने से पहले एजेंसी मालिक ने कोतवाली पुलिस से भी शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें