ब्यौर कासिमाबाद पहुंचा भाजपा प्रतिनिधिमंडल
ग्राम ब्यौर कासिमाबाद में बृहस्पतिवार को पहुंचे भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित ग्रामीणों से घर-घर जाकर मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने किया। उनके साथ विधायक दातागंज राजीव सिंह, विधायक हरीश शाक्य, विधायक महेश गुप्ता, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर मौजूद रहे।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घरों में घुसकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ मारपीट की गई थी तथा भारी पुलिस बल तैनात था। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित एक शिकायती पत्र भी जनप्रतिनिधियों को सौंपा। गांव में प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और अपनी-अपनी पीड़ा साझा की।