फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगाघाट से ग्रामीण लापता, खोजबीन में जुटे गोताखोर

विज्ञापन
गंगा स्नान के दौरान लापता थान सिंह के परिजन।  संवाद
विज्ञापन
उझानी/ कछला। गंगा घाट पर मंगलवार दोपहर से लापता श्रद्धालु थान सिंह का दूसरे दिन भी पता नहीं चला है। शाम तक वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग खोजबीन करने को कछला घाट पहुंचे। उनके कपड़े घाट के पास ही मिलने के बाद परिवार के लोगों ने डूबकर लापता होने की आशंका जताई। इस पर गोताखोरों को खोजबीन में लगा दिया है।
विज्ञापन

मुजरिया थानाक्षेत्र के गांव रसूला के निवासी लापता थान सिंह (55) मंगलवार को गंगा स्नान करने आए थे। उनके बेटे भुवनेश ने बताया कि वह गंगा स्नान करने के लिए सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे। शाम को पिता जब घर नहीं लौटे तो बुधवार सुबह कछला घाट पर आकर पुलिस को अवगत कराया। बेटे समेत परिवार के लोगों से थान सिंह के बारे में जानकारी करने के बाद पुलिस ने खोजबीन भी शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान ही बुधवार सुबह घाट से करीब 300 मीटर दूर पूर्वी छोर पर उनके कपड़े मिल गए। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों से गंगा में थान सिंह की खोजबीन शुरू करा दी है।
चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने बताया कि थान सिंह के साथ उस वक्त परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। ऐसे में यह भी नहीं कहा जा सकता कि वह नहाते समय डूब गए हैं। फिर भी उनके परिजनों की मौजूदगी में तलाशी अभियान शुरू करा दिया गया है। लापता थान सिंह के भाई फूल सिंह ने बताया कि कपड़े मिलने से अनहोनी की आशंका बनी हुई है। परेशान परिजनों ने पंखियानगला निवासी दो- तीन अन्य गोताखोरों को भी खोजबीन में लगा दिया है।

गंगा स्नान के दौरान लापता थान सिंह के परिजन।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें