फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पटाखे के अवैध भंडारण में लगी आग, हुए धमाके

विज्ञापन
आग बुझाते दमकलकर्मीदीवार तोड़ने के लिए सीढ़ी लगाते दकमल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कुंवरगांव क्षेत्र एक मकान में अवैध रूप से रखे गए पटाखों में बुधवार रात करीब 10 बजे आग लग गई। इससे एक के बाद एक तेज धमाके हुए तो वहां अफरा- तफरी मच गई। सूचना पर सीओ सिटी, फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। रात 11:40 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


कुंवरगांव के होली चौक निवासी रईस पुत्र अब्दुल लतीफ के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस है। उनके मकान के नीचे जूते चप्पल की दो दुकानें हैं। वह पिछले कुछ दिनों से अपने घर में ही पटाखे बना रहे थे। यहीं पर ही उन्होंने पटाखें का अवैध तरीके से भंडारण किया हुआ है। बुधवार रात करीब 10 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। इसके बाद धमके होने लगे। उस समय रईस का परिवार ऊपरी मंजिल पर था। आग लगी तो वह दूसरे के मकान में कूदकर भागे। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए देर तक मशक्कत करनी पड़ी। मकान के अंदर की आग बुझाने के लिए दीवार तोड़नी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से एक बाइक व गृहस्थी जलकर राख हो गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजाराम यादव ने बताया कि जिस जगह पर आग लगी है। वहां पर पटाखे के भंडारण का लाइसेंस नहीं था। कोई जनहित नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।



आसपास के पांच मकान किये खाली

रईस के मकान में आग लगी तो वहां हड़कंप मच गया। पड़ोस के संजीव पोरवाल, विनोद, गोपी व सहित पांच लोगों ने मकान खाली कर दिया।

-

कटवाई गई बिजली आपूर्ति

लोगों ने कुंवरगांव उपकेंद्र में फोन करके बिजली आपूर्ति कटवाई। मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने रईस के घर की बिजली का तार अलग कर दिया। उसके बाद आसपास आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन




घर से एक् किमी दूर है गोदाम

पटाखे बनाने का काम रईस का पुस्तैनी है। सबसे पहले यह लाइसेंस उसके पिता अब्दुल के नाम पर था। इसके बाद अब यह काम रईस कर रहे हैं। उसने लाइसेंस में अपना गोदाम घर से एक किमी दूर छबरा पुलिया के पास बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें