फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहबाजपुर में हुए बवाल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
शहबाजपुर में शोभायात्रा के दौरान तोड़फोड़ करते युवा।स्रोत-वीडियोग्रैब - फोटो : kathua
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर में आंबेडकर शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पथराव के मामले में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में कई युवा एक दूसरे व डीजे लदी डीसीएम पर पथराव करते दिख रहे हैं। आरोपी डंडे से डीसीएम में तोड़फोड़ कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने कई आरोपियों के नाम चयनित कर लिए हैं। पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला शहबाजपुर में सोमवार शाम छह बजे आंबेडकर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। जयंती में पुष्पा राज व एवन नाम के दो डीजे आगे-पीछे चल रहे थे। इन दोनों डीजे में तेज आवाज को लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही थी। इसको लेकर डीजे के साथ चल रहे युवाओं की टुकड़ियों के बीच आपसी बहस हो गई। कहासुनी होने के बाद आपस में ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय के साथ दो थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस के आते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। मंगलवार को इस घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। वीडियो में कुछ युवा एक दूसरे पर पथराव करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही डीजे व डीसीएम में लाठी डंडों से तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। घटना के दौरान मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल दिख रहा है। इधर, पुलिस ने सभी वीडियो सुरक्षित कर लिए हैं। पुलिस का दावा है कि वीडियो में दिख रहे आरोपियों को चयनित किया गया है। कुछ आरोपियों की पहचान जारी है। इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों को चयनित किया जा रहा है। मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

शहबाजपुर में शोभायात्रा के दौरान तोड़फोड़ करते युवा।स्रोत-वीडियोग्रैब- फोटो : kathua

शहबाजपुर में शोभायात्रा के दौरान तोड़फोड़ करते युवा।स्रोत-वीडियोग्रैब- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें