फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एआरटीओ और सपा नेता में सड़क पर हुई कहासुनी, वीडियो वायरल

Sun, 15 Feb 2026 02:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी में किसी बात को लेकर एआरटीओ और सपा नेता के बीच कहासुनी हो गई।इसका किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
एआरटीओ और सपा नेता में हुई कहासुनी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी में एआरटीओ और सपा नेता के बीच सरेराह कहासुनी हो गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। कहासुनी की असल वजह क्या रही, यह वीडियो से स्पष्ट नहीं है। वायरल वीडियो शनिवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन


वीडियो सपा नेता राशिद खां के फेसबुक अकाउंट पर भी लोड है। वायरल वीडियो में उनकी पहले एआरटीओ के सुरक्षा कर्मियों, फिर चालक से नोकझोंक होती दिख रही है। इसके बाद एआरटीओ भी अपनी कार से उतरकर लोगों के बीच पहुंचते हैं। एआरटीओ और सपा नेता के बीच भी कहासुनी हुई है।

इसे लेकर सपा नेता ने बताया कि मोहल्ले में नई पाइपलाइन की वजह से सड़क क्षतिग्रस्त है। एआरटीओ की कार देख उन्होंने कह दिया था कि आगे रास्ता बंद है। इसी बात पर एआरटीओ और उनके सुरक्षा कर्मी कहासुनी करने लगे। वायरल वीडियो में मोहल्ले के कई लोग नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें