तीन थानों की पुलिस ने संभाली व्यवस्था
बदायूं शहर से करीब 15 किलो मीटर दूर सोई एक छोटा गांव है, लेकिन यहां महाराज के आश्रम की बड़ी मान्यता है। उनके देहांत की खबर सुनकर हजारों भक्त वहां पहुंच गए। इससे आश्रम से लेकर गांव गलियों तक में पैर रखने को जगह नहीं बची। यातायात व्यवस्था भी बिगड़ गई। इसकी सूचना पर सीओ बिसौली सुनील कुमार, वजीरगंज इंस्पेक्टर राकेश कुमार, बिसौली इंस्पेक्टर सुनील अहलावत और कुंवरगांव थाना पुलिस भी पहुंच गई। वाहनों को काफी दूर खड़ा कराया गया। तब कहीं यातायात व्यवस्था ठीक हुई। हजारों लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए।