सौंधेमई में वीबी जी रामजी के शुभारंभ पर कार्य करते श्रमिक। स्त्रोत विभाग
बदायूं। केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा की जगह लाई गई विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण योजना (वीबी-जीराम जी) योजना का बृहस्पतिवार को जिले की 30 ग्राम पंचायतों में शुभारंभ हो गया। योजना लागू होने से ग्राम पंचायतों में लंबे समय से रुके विकास कार्यों को अब गति मिलेगी। नई योजना में सबसे बड़ा बदलाव रोजगार दिवस को लेकर किया गया है।
मनरेगा में जहां श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार मिलता था, वहीं वीबीजी रामजी योजना में अब 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों की आय बढ़ेगी और पलायन पर भी रोक लगेगी। योजना के तहत पंचायत स्तर पर चकरोड, नाली, तालाब आदि कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे। काम की मॉनिटरिंग के लिए जियो टैगिंग और ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य की गई। मजदूरी का भुगतान भी सीधे श्रमिकों के खाते में किया जाएगा।
डीसी मनरेगा सत्येंद्र सिंह ने बताया कि नई योजना से गांवों में बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। श्रमिकों को भी 125 दिन रोजगार मिलेगा।