फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उझानी में धूमधाम से निकाली गई वाल्मीकि शोभायात्रा

विज्ञापन
वाल्मीकि शोभायात्रा का फीता काटते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
उझानी। भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा मंगलवार रात धूमधाम से निकाली गई। बैंडबाजों की धुन पर युवा थिरकते रहे। सड़कों पर जयकारे भी गूंज उठे।
विज्ञापन

शोभायात्रा बहादुरगंज मोहल्ला स्थित भगवान वाल्मीकि के मंदिर परिसर से रात करीब आठ बजे शुरू हुई। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, भाजपा विधायक हरीश शाक्य और पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटा। वाल्मीकि की झांकी के पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष गौरव बाबू कल्यान समेत लोगों ने अतिथियों का स्वागत भी किया।
विज्ञापन

वाल्मीकि शोभायात्रा मुख्य बाजार से होकर घंटाघर चौराहे पर पहुंची तो कलाकारों ने करतब दिखाने शुरू कर दिए। काली अखाड़े के कलाकारों का प्रदर्शन भी मनमोहक रहा। झांकियों में भगवान वाल्मीकि के अलावा देवी और देवताओं के स्वरूप बने बच्चों का पूजन किया गया। इस मौके पर सचिन अग्रवाल, सुधीर श्रीवास्तव, रेनू सिंह, राजन मेंदीरत्ता, मोहित प्रभाकर, कल्यान दास, हरपाल सिंह, भगवान दास, अमित कुमार, विशन कुमार, विकेश कुमार, विवेक उर्फ विक्की, रामदास, जितेंद्र, अर्जुन सागर, राकेश प्रभाकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें