फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाअभियान : 260 केंद्रों पर 41 हजार से ज्यादा लोगों को लगाया गया टीका

विज्ञापन
महाअभियान के दौरान कुंवरगांव में टीकाकरण कराते लोग।संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना टीकाकरण रफ्तार पकड़ने लगा है। मंगलवार को जिले में 260 केंद्रों पर 41962 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान 3559 लोगों को पहला टीका और शेष को दूसरा टीका लगाया गया। मंगलवार को वैक्सीन की 70 हजार डोज की सप्लाई भी मिली है। इससे पहले महा अभियान के दौरान जिले में बृहस्पतिवार को रिकार्ड 56 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया था।
विज्ञापन

जुलाई में वैक्सीन की किल्लत के कारण जिले में टीकाकरण अभियान रफ्तार नहीं पकड़ रहा था, लेकिन अगस्त में वैक्सीन की भरपूर सप्लाई मिल रही है। बृहस्पतिवार के बाद मंगलवार को भी जिले में टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया गया। जिले को 40 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 41962 लोगों को टीका लगाया गया। यह लक्ष्य से ज्यादा है। सोमवार को भी जिले में नौ हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया था। सोमवार को जिले को कोविशील्ड वैक्सीन की 49 हजार और मंलवार को 70 हजार डोज की सप्लाई मिली है।
स्वास्थ्य विभाग का फोकस अब दूसरी डोज पर है। दरअसल, दूसरी डोज लेने के लिए कम लोग आ रहे हैं। ऐसे में विशेष अभियान चलाकर दूसरी डोज दी जा रही है। मंगलवार के अभियान में कुल 41962 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 3559 लोगों को पहली और शेष को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

-
मंगलवार को जिले को 40 हजार लोगों के टीका लगाने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 41962 लोगों को टीका लगाया गया है। इस समय दूसरी डोज पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। मंगलवार को वैक्सीन की 70 हजार डोज की सप्लाई मिली है। कोल्डचेन में भरपूर वैक्सीन है।
विज्ञापन

-डॉ. असलम, एसीएमओ/नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें