फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की 22 हजार डोज मिलीं, आज पूरी क्षमता से होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले की कोल्ड चेन में अब वैक्सीन की करीब 25 हजार डोज हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग पूरी क्षमता के साथ टीकाकरण करेगा। सोमवार को 10 हजार डोज की एक और खेप मिलने की भी संभावना है।
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी से जिले में टीकाकरण की रफ्तार थम सी गई थी। शनिवार को तो जिले में सिर्फ 11 सौ लोगों को ही टीका लगाया जा सका था। टीकाकरण केंद्रों से लोगों को बिना टीका लगवाए ही लौटना पड़ा। जिले को प्रतिदिन 10 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला हुआ है। शनिवार शाम जिले को वैक्सीन की 22 हजार डोज की सप्लाई मिल गई। अब कोल्डचेन में 25 हजार डोज उपलब्ध हैं। सोमवार को भी 10 हजार डोज की सप्लाई मिलेगी। एसीएमओ डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि सोमवार को जिले में 100 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीन की उपलब्धता अब पर्याप्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें