फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रिदम शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Wed, 25 Mar 2026 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से गुजरात में आयोजित 27वीं नेशनल बधिर सीनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप एवं 10वीं नेशनल बधिर जूनियर व सब-जूनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में यूपी के बधिर खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। 400 मीटर दौड़ व 400 मीटर हर्डल में स्वर्ण पदक जीतकर शहर निवासी रिदम शर्मा ने भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

उन्होंने 400 मीटर दौड़ 59.9 सेकंड में पूरी करके नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया। इसके अलावा उन्होंने 4x100 मीटर रिले और 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में रजत पदक जीतकर कुल चार पदक अपने नाम किए।
सीनियर पुरुष वर्ग में गुड्डू सिंह ने 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया। सीनियर महिला वर्ग में सोनाक्षी और रिद्धि कार्की ने मात्र एक महीने के कड़े अभ्यास में 4x100 मीटर रिले में रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के अन्य जिलों के भी कई खिलाड़ियों ने पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें