फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसहैत पुलिस पर हत्यारोपी दामाद को छोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उसहैत थाना पुलिस पर हत्यारोपी दामाद को पकड़कर छोड़ने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर अतिराज निवासी सीमा पत्नी हरीबाबू ने एक दिन पहले शाहजहांपुर जिले के गोकुल नगला निवासी विनीत कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। सीमा का आरोप था कि विनीत को उसके जेठ सत्यप्रकाश की बेटी सोनी ब्याही है। विनीत काफी समय से उसके साथ मारपीट करता आ रहा है। करीब बीस दिन पहले विनीत ने सत्यप्रकाश की दूध में जहर देकर हत्या कर दी। उस समय परिवारवालों को शक नहीं हुआ। सत्यप्रकाश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कुछ दिन पहले विनीत, सोनी के साथ मारपीट कर रहा था। तभी बीचबचाव के दौरान उसका मोबाइल गिर गया। जब सीमा के बेटे राजाबाबू ने उसे चेक किया तो उसमें कॉल रिकॉर्डिंग मिली। एक रिकॉर्डिंग में विनीत अपने बहनोई से सत्यप्रकाश की हत्या करने की बात कह रहा था। इसके आधार पर सीमा ने विनीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने आरोपी विनीत को थाने बुलाया। उससे पूछताछ की और उसके बाद उसे छोड़ दिया। हालांकि थाना प्रभारी उसे पकड़कर थाने लाने से ही इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है। ऑडियो की सत्यता की भी जांच होगी। परीक्षण में दोषी साबित होने पर गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपी को पकड़कर छोड़ने की बात सही नहीं है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें