फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर उसावां के थानाध्यक्ष निलंबित

विज्ञापन
डीजीपी के निर्देश पर लाइन हाजिर किये गए बदायूं के उसावां थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
बदायूं। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई समीक्षा में बदायूं के उसावां थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह को हटाने के साथ ही विभागीय जांच कराने के निर्देश दिए। एसएसपी अंकिता शर्मा ने थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। थाने में अगस्त की तुलना में सितंबर में शिकायतों की संख्या बढ़ने और उनके निस्तारण में शिथिलता मिलने पर यह कार्रवाई की गई। एसपी सिटी को विभागीय जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि डीजीपी की ओर से समीक्षा के दौरान स्पष्ट किया गया कि जनसुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना और चौकी स्तर पर ही फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए, ताकि पीड़ितों को उच्चाधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
एसएसपी की ओर से भी अपने स्तर पर थानों और चौकियों में लंबित शिकायतों की समीक्षा कराएं। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित करते हुए तीन दिन के भीतर आख्या भेजी जाए। भूमि विवाद और अन्य संवेदनशील मामलों में सतर्कता बरतने के लिए प्रत्येक थाने में ऐसे शीर्ष 10 विवादों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इनके निस्तारण के लिए राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। शिकायतों की नियमित निगरानी के लिए एसएसपी कार्यालय में केंद्रीय निगरानी डेस्क सक्रिय करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर उसावां थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच भी शुरू कराई गई है। एसएसपी ने बताया कि जनशिकायतों की अनदेखी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें