बदायूं। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक विद्यालय उनौला परिसर में हुआ। प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर में ओवरऑल चैंपियन प्राथमिक विद्यालय नैथू रहा। वहीं उच्च प्राथमिक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय जखेली विजेता रहा।
उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में उनौला की क्रांति, 200 मीटर में जखेली की पिंकी, 400 मीटर अंजलि व 600 मीटर सुमन प्रथम स्थान पर रहीं। लंबी कूद में बीबीपुर की सुमन, गोला फेंक व चक्का फेंक में बीबीपुर की गुड्डी प्रथम रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान भगवानदास, एसएमसी अध्यक्ष किशनपाल ने किया। संचालन सुभाष चंद्र ने किया। संवाद