उसावां में ब्लॉक स्तरीय जागरूकता संगोष्ठी में प्रतिभागियों को सम्मानित करते दातागंज विधायक राजी
उसावां। ब्लॉक परिसर में प्रधानाध्यापक, प्रधान व स्थानीय निकाय के सदस्यों की ब्लॉक स्तरीय जागरूकता संगोष्ठी हुई। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि हर बेटी पढ़े। जब बेटियां शिक्षित होती हैं तो वह कई परिवारों को रोशन करने का काम करती हैं।
मुख्य अतिथि दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख पति दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप जलाकर गोष्ठी का शुभारंभ किया। संचालन नंदकिशोर पाठक ने किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सिसौरा की बालिकाओं ने स्वागत गीत पेशकर अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा, शिक्षक नेता माधव सिंह, रामसेवक वर्मा, एआरपी अरुण कुमार शाक्य, अजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।