बदायूं में इंटरमीडिएट की दो छात्राओं ने यूपी के टॉप टेन में जगह बनाकर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया। म्याऊं के शिवाजी शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा रोशनी सिंह और बिसौली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा उन्नति शाक्य ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। दोनों छात्राएं प्रदेश में सातवें स्थान पर रहीं हैं। दोनों जिले में पहले स्थान पर हैं।
बदायूं के शिवाजी शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा रोशनी सिंह ने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 500 में से 481 अंक प्राप्त किए हैं। जिले में अव्वल आने वाली रोशनी की इस सफलता से उनके परिवार समेत शिक्षकों और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। वहीं उन्नति शाक्य ने भी प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। यह बिसौली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।
विज्ञापन
रोशनी का परिवार मध्यम श्रेणी से ताल्लुक रखता है। उनके पिता विमल सिंह के पास अपनी कोई खेतीबाड़ी नहीं है। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हैं, जिसे खुद ही किराये पर चलाकर परिवार का भरणपोषण करते हैं। विमल सिंह के एक पुत्री रोशनी व एक पुत्र अंकित है। रोशनी शुरू से ही पढ़ाई में तेज रही हैं। घर के कामकाज में हाथ बंटाने में भी उन्होंने अपनी मां नन्ही देवी का हमेशा सहयोग किया, लेकिन इसका असर अपनी पढ़ाई पर नहीं आने दिया। रोशनी का भाई अंकित 14 साल का है और इसी कॉलेज में कक्षा नौ की पढ़ाई कर रहा है।
रोशनी सिहं ने बताया कि वह इंजीनियर बनकर देश की सेवा कराना चाहती है। अपनी सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं। उसने परीक्षा में 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। खास बात ये है कि उन्होंने किसी ट्यूशन के बगैर यह सफलता हासिल की है। वह कहती हैं कि सभी अभिवाकों को चाहिए के वे बेटा-बेटी में फर्क न करके उन्हें समान शिक्षा दिलाएं।
विज्ञापन
आईएएस बनना चाहती हैं उन्नति
बिसौली की उन्नति शाक्य ने इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्नति ने भी 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा है। उनका सपना प्रशासनिक सेवाओं में जाना है।
इंटरमीडिएट की छात्रा उन्नति शाक्य के पिता जितेन्द्र शाक्य बदायूं गन्ना विभाग में कार्यरत हैं। माता गीता शाक्य शिक्षामित्र हैं। उन्नति के नाना अशोक मौर्य विकासखंड बिसौली से एडीओ पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ तो उन्नति व उसके परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना न रहा। पिता ने होनहार बिटिया को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।
उन्नति की इच्छा आईएएस बनकर देश की सेवा करने की है। उन्नति कहती हैं कि आज के दौर में समाज को अच्छे और ईमानदार प्रशासक की महती आवश्यकता है। उन्नति को बैडमिंटन खेलना बेहद पसंद है। मोबाइल पर समय गंवाना उसे कतई पसंद नहीं है। उन्नति ने आज के युवा वर्ग को सलाह देते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करने की जगह इसका सदुपयोग कर ज्ञान बढ़ाएं।
बदायूं- हाईस्कूल- टॉप टेन
1. आस्था- 95 प्रतिशत - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिसौली
2. रामजी- 94.67 प्रतिशत - श्री नौबत सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल बबई भटपुरा
3. छवि गुप्ता- 94.33 प्रतिशित- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली
4. कनिष्का सेन - 94.17 - भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, बिल्सी
5. नीरज पाल- 93.67 - शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बदायूं
6. प्रियांशु गोस्वामी - 93.50 - एसएस गर्ल्स इंटर कॉलेज, मुजरिया
7. ज्योति शाक्य- 93.33 - भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, बिल्सी
7. हिमांशु- 93.33 - अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उमा विद्यालय, उझानी
7. सोनाक्षी शर्मा- 93.33- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, दातागंज
8. साबिया बी- 93.00 - भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, उझानी
9. आशीष कुमार 92.83 - भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं
9. अपर्णा सिंह- 92.83 - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिसौली
10. सम्राट मिश्रा- 92.67- अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उमा विद्यालय, उझानी
10. अंशुल शर्मा- 92.67- दयानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मचलई
10. राजमोहन- 92.67- शिवाजी शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, म्याऊं
10. दीप्ती भारती- 92.67- हंसवाहिनी इंटर कॉलेज, उघैती
10. धर्मेंद्र- 92.67 - विद्यावती गर्ल्स इंटर कॉलेज रुदायन
10. ब्रजेश कुमार सिंह- 92.67- सोमशंकर आदर्श इंटर कॉलेज, मोहम्मदपुर बियार