फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: ऐसे तो मूल्यांकन में होगी देरी, कम संख्या में पहुंच रहे परीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दूसरे दिन बुधवार को कक्षों में प्रवेश से पूूर्व परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हालांकि केंद्रों पर परीक्षकों की उपस्थिति निर्धारित संख्या के सापेक्ष कम रही। इससे मूल्यांकन में देरी होने का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं, डीएम ने भी मूल्यांकन केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जनपद के पांचों सेंटरों पर उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों के बीच सामाजिक दूरी देखने के लिए मिली। साथ ही परीक्षक मास्क लगाए नजर आए। हालांकि दूसरे दिन श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज में 2560 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। यहां पर 236 के सापेक्ष 114 परीक्षक ही उपस्थित हुए। और कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज मे 5112 उत्तर पुस्तिकाएं चेक हुई। यहां पर 312 परीक्षकों में से 102 ही आए। जबकि जीजीआईसी में 3539 कॉपी चेक हुई। यहां पर 146 के सापेक्ष 100 ही परीक्षक आए थे। ऐसे में दूूसरे दिन भी परीक्षकों की कमी देखने को मिली। वहीं राजकीय इंटर कालेज में 246 में 130 परीक्षक और इस्लामिया इंटर कालेज में 230 में से 112 परीक्षक उपस्थित रहे। इधर, डीएम ने कुमार प्रशांत व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने जीआईसी का निरीक्षण किया। डीआईओएस राम मूरत ने बताया कि जिले में पांच केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। डीएम ने निर्देश दिए कि मूल्यांकन कार्य में लगे हुए अध्यापकों और अन्य स्टाफ की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे हुए परीक्षकों को घर से सेंटर और सेंटर से घर आने-जाने में पुलिस प्रशासन द्वारा सहयोग किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य में लगे परीक्षकों को बोर्ड द्वारा जारी पहचान-पत्र, जिसमें संबंधित परीक्षक का फोटो भी लगा हो, उसे साथ रखना अनिवार्य होगा और पुलिस द्वारा मांगे जाने पर दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें