फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र खोदकर निकाली गई विवाहिता की लाश, पोस्टमार्टम को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मरी विवाहिता के शव को आखिरकर बुधवार शाम कब्र से निकाल लिया गया। उसकी मौत चार मई को हुई थी। उसी दिन ससुराल वालों ने बगैर पोस्टमार्टम के शव को दफन कर दिया था। कब्र से निकाली गई लाश के जो अवशेष बचे हैं, उन्हें सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

11 मई को उझानी के ननाखेड़ा निवासी साहिर खां पुत्र नूर मोहम्मद ने डीएम कुमार प्रशांत को तहरीर देकर बताया था कि उन्होंने बेटी सीमा का निकाह सहसवान के अमनपुर में मलिक उर्फ ताहिर पुत्र मुन्ने के साथ किया था। साहिर अपने परिवार के साथ गुड़गांव में था। इसका फायदा उठाकर मलिक ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर चार मई को उनकी बेटी की हत्या कर दी और शव को गांव के बाहर दफन कर दिया था। साहिर ने डीएम से सीमा के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। जिस पर डीएम ने आदेश कर दिए थे। आदेश के क्रम में बुधवार को एसडीएम लालबहादुर सिंह, सीओ रामकरन और इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह बुधवार शाम करीब पांच बजे अमनपुर गांव पहुंचे। उन्होंने मजदूर लगाकर कब्र की खुदाई कराई और शव को बाहर निकलवाया। लाश दफन हुए करीब दस दिन हो गए थे। लाश के जो अवशेष मिले, उसे सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दौरान मृतका के पिता साहिर खां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें