राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की सिंचाई विभाग निरीक्षण भवन में आयोजित बैठक में जिला संयोजक मोेहन स्वरूप गुप्ता ने कहा कि संयुक्त परिषद के तीनों गुटों के एकजुट होने से ताकत बढ़ी है। कर्मचारी संगठनों की शक्ति बढ़ने से सरकार जायज मांगे मानने को मजबूर होगी।
बैठक में परिषद का स्थापना दिवस 26 फरवरी को मनाने का फैसला लिया गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार की फूट डालो राज करो की नीति अब कामयाब नहीं होगी। जिला संयोजक मुरारीलाल गुप्ता और प्रेमप्रकाश पांडे ने बताया कि स्थापना दिवस पर अंबेडकर पार्क में दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और इसके बाद में मशाल जुलूस निकलेगा। इसके जरिए 10 सूत्री मांगों के लिए आवाज बुलंद की जाएगी। इस बैठक में अवधेश मिश्रा, राम प्रकाश सिंह राठौर, सुरेश पाल सिंह यादव, अनिल कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार शर्मा, रईस अहमद, डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, कुसुम पाल सिंह, श्योराज सिंह, सरोज यादव, कुसुम लता शर्मा, प्रेमलता शर्मा, दिनेश कुमार मिश्रा, छोटेलाल सागर, विनोद कुमार माहेश्वरी, राम निवास वर्मा, ऋषभ प्रकाश आदि मौजूद रहे।