शहीदे बगदाद शेख उसैदुलहक मोहम्मद आसिम कादरी बदायूंनी का पहला उर्स 22 फरवरी को सुबह 8.30 बजे से होगा। उर्स की तैयारी पूरी कर ली गई है।
तसनीम हसन कादरी ने बताया कि इस दिन साहिबे सज्जादा खानकाह कादरिया शेख अब्दुल हमीद मोहम्मद सालुमुल कादरी की सरपरस्ती में महफिल नातो मनाकिब मुनकिद होगी। सीरतो सवानेह के मुताल्लिक उलमाए किराम के बयानात होंगे। यह सिलसिला नमाजे जुहर तक चलेगा। बाद में लंगरे-आम होगा। बाद नमाजे ईशा में अजीमुश्शान शहीदे बगदाद कांफ्रेंस होगी। उर्स के मौके पर शहीदे बगदाद के बिरादरे अजीज हजरत अल्लामा अतीफ मियां कादरी जामिया अजहर काहिरा (मिस्र) से तशरीफ ला चुके हैं। इनके अलावा कई उलेमा और मशाइख के आने की उम्मीद है। बड़ी तादाद में लोग यहां पहुंचकर उर्स में शिरकत करेंगे। अल्लामा उसैदुलहक कादरी की शहादत दो जमादियुल-अब्बल 1435 हिजरी मुताबिक चार मार्च 2014 को इराक के एक दहशतगर्दाना हमले में हुई थी और तद्फीन दारगाहे-आजम (बगदाद शरीफ) के मखदूस कब्रिस्तान में अम्ल में आई।