फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेकाबू बस हाईवे पर पलटी, चालक परिचालक समेत 16 यात्री चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। थाना क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे पर मलगांव फाटक के पास मथुरा डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक-परिचालक समेत 16 यात्री चोटिल हो गए। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई दूसरा वाहन चपेट में नहीं आया। बस पलटने से से करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से हाईवे पर पलटी बस को हटवाया है। तब जाकर यातायात सुचारू होे सका।
विज्ञापन

मथुरा जिले के गांव इगलास निवासी दिनेश मथुरा डिपो की रोडवेज बस चलाते हैं। बुधवार को वह बस में बरेली बस स्टैंड से 16 यात्री लेकर कासगंज वाया मथुरा के लिए जा रहे थे। इसी बीच बिनावर थाना क्षेत्र के मलगांव रेलवे फाटक के पास बस का संतुलन बिगड़ गया। उस दौरान बस की रफ्तार तेज थी।
चालक दिनेश ने बस को कंट्रोल करने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। स्पीड में ब्रेक लगाने से बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में चालक एवं परिचालक समेत 16 यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। वहीं, बस के पीछे से आ रहे वाहनों के पहिये थम गए।
विज्ञापन

इससे हाईवे के एक ओर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर जुटे राहगीरों ने बस के अंदर फंसे यात्रियों को निकाला। पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही बिनावर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी यात्रियों को हाईवे के किनारे बैठाया। चालक ने बदायूं डिपो के अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी।
इधर, पुलिस ने दूसरी रोडवेज बस में यात्रियों को शिफ्ट कराकर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से हाईवे पर पलटी बस को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें