फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाग में हुई मारपीट में चाचा-भतीजे घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। चुनावी रंजिश को लेकर छह मार्च को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले लाठी-डंडे चले, उसके बाद ईंट-पत्थर। यह देख गांव में भगदड़ मच गई। इस खूनी खेल में चाचा-भतीजे गंभीर घायल हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही हैै।
विज्ञापन


कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव विहारीपुर में पांच साल पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। पीड़ित ओमपाल ने बताया कि छह मार्च की शाम उनका भतीजा नन्हे खेत से घर लौट रहा था। तभी गांव के तेजपाल के लड़कों अनेकपाल, बृजपाल ने उसे मेवाराम के आम के बाग में घेर लिया और लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दिया। जब नन्हे को बचाने उसका चाचा प्रमोद वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह पीटकर सिर फोड़ दिया। आरोपियों ने जाते-जाते पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक अनिल कुमार को मामले की विवेचना दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें