फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बातचीत में उलझाकर महिला के कुंडल नोच ले गए दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास खुद को पुलिस कर्मी बताकर दो युवकों ने एक महिला को बातचीत में उलझाया और उसके कान से सोने का कुंडल नोचकर भाग गए। महिला ने शोर मचाकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों भाग चुके थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से उन्हें तलाश रही है।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव नवादा सुलरा निवासी परषोत्तमा देवी ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 28 सितंबर को अपने बेटे सोनू के साथ बदायूं दवा लेने आई थीं। उनका बेटा उन्हें रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़कर अपने काम से चला गया। इसके बाद परषोत्तमा दवा लेने अस्पताल की ओर जा रही थीं।
रास्ते में करीब 30-35 साल के दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और बातचीत करने लगे। महिला के अनुसार, दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। आरोप है कि बातचीत के दौरान एक युवक ने महिला को अपनी बातों में उलझा लिया और इसी बीच उसके कान से करीब एक तोला वजन का सोने का कुंडल खींच लिया। महिला ने शोर मचाया, लेकिन दोनों युवक कुंडल लेकर मौके से भाग निकले। महिला ने घटना की सूचना रोडवेज पुलिस चौकी पर दी। बाद में बेटे के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचकर तहरीर दी। एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि टीम दोनों आरोपियों की पहचान और घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें