फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेहोशी की हालत में खाली प्लाट में मिला दो साल का बच्चा

विज्ञापन
उझानी में अपने ताऊ की गोद में मासूम रामू। स्रोत: वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
उझानी। घर से लापता दो साल का मासूम बालक करीब चार घंटे बाद खाली प्लाट में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

शुरू में उसकी पहचान भी नहीं हो पाई, लेकिन उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाने के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। नझियाई मोहल्ले में नगर पालिका के गोआश्रय के पीछे रविवार को खाली प्लाट में बालक को बेहोशी की हालत में देखा गया। गोआश्रय के कर्मचारी प्रदीप ने फोन करके अपने परिचित श्याम शर्मा को बुला लिया। श्याम समेत उनके साथियों ने पहले हालात पर गौर किया, फिर पुलिस कर्मियों को बुला लिया।
शुरू में उसके परिजनों के बारे में कोई पता नहीं लगा तो श्याम ने बालक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे मोहल्ले के ही निवासी देवेंद्र कश्यप ने अपना भतीजा रामू बताया। देवेंद्र ने पुलिस को यह भी बताया कि वह करीब नौ बजे दरवाजे से लापता हो गया था।
विज्ञापन

दो वर्षीय रामू पुत्र सोनू ठीक से चल भी नहीं पाता है। वह घर से दूर खाली प्लाट तक कैसे पहुंच गया, यह तो पुलिस की जांच का विषय है लेकिन देवेंद्र ने इसे सामान्य घटना होने से इन्कार किया है।
उन्हें अंदेशा है कि मासूम को कोई बहला कर ले गया होगा। देवेंद्र और उनके परिजनों ने आसपास इलाके में लगे सीसी कैमरे भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। किसी भी फुटेज में ऐसा कोई क्लू भी नहीं मिला है। रामू के मिल जाने के बाद परिवार के लोगों ने भी राहत महसूस की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि बच्चा बीमार रहता है। हो सकता कि वह पड़ोस के किसी बच्चे के साथ खेलते हुए चला गया हो, फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें