फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आवारा कुत्ते के चाटने से शरीर में फैला रेबीज, दो साल के बच्चे की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 19 Aug 2025 11:34 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

कुत्तों के काटने से ही नहीं चाटने से ही रेबीज हो सकता है। बदायूं के सहसवान क्षेत्र से इसी तरह का मामला सामने आया है। यहां दो साल के बच्चे को आवारा कुत्ते ने चाट लिया था। एक महीने बाद रेबीज से मासूम की जान चली गई।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सहसवान क्षेत्र में बच्चे को चोट लगने पर आवारा कुत्ते ने उसके घाव पर चाट लिया। एक महीने के बाद बच्चे में रेबीज के लक्षण दिखे तो परिवार के लोग रविवार को उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई। कुछ देर बाद मासूम की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन


सहसवान क्षेत्र के गांव सुजातगंज बेला निवासी अनीस के दो साल के बेटे अदनान को खेलते समय एक महीने पहले चोट लग गई थी। चोट से खून बहने लगा था। इसी दौरान पास में बैठे कुत्ते ने उसके घाव पर चाट लिया था। परिजनों ने इसे सामान्य घटना मानकर अनदेखा कर दिया, लेकिन शनिवार को बच्चे में रेबीज के लक्षण दिखने लगे। वह पानी देख डरने लगा। अजीब हरकत करने लगा। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रविवार को इलाज को सीएचसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें- Bareilly Murder Case: महंगी कार के शौक ने बनाया कातिल, ममेरे भाई को बेरहमी से मारा; आरोपी वसीम का कबूलनामा
विज्ञापन


 

विज्ञापन

...तो बच जाती मासूम की जान 
इस घटना के बाद से पूरे गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते परिजनों को रेबीज की जानकारी हो जाती और मासूम को एंटी रेबीज का टीका लग जाता तो शायद बच्चे की जान बच सकती थी। इस घटना के बाद परिवार और पड़ोस के लोग सतर्क हो गए हैं। 

चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी ने बताया कि यह घटना इस बात का दुखद उदाहरण है कि कुत्ते के काटने और चाटने से होने वाले रेबीज को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर किसी को भी कुत्ते, बिल्ली, बंदर काट लें या घाव को चाट लें तो तुरंत रेबीज का टीका लगवाना चाहिए। इसमें अनदेखी जानलेवा हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें