फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जगत ब्लाक के दो सचिवों ने किया 18 लाख का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वर्तमान व पूर्व सचिव ने जगत ब्लॉक की ग्राम पंचायत उतरना में करीब 18 लाख रुपये के सरकारी धन का गबन किया है। लेखा परीक्षक को अभिलेख उपलब्ध न कराने के बाद मामले की जांच हुई तो गबन की बात सामने आई। डीपीआरओ के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी ने दोनों सचिवों के खिलाफ मूसाझाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन


सहायक विकास अधिकारी लक्ष्मण सिंह ग्वाल ने मूसाझाग थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि विकास खंड जगत की ग्राम पंचायत उतरना में 2015-16 व 2016-17 में तैनात ग्राम विकास अधिकारी श्याम कश्यप व वर्तमान सचिव माला पटेल से लेखा परीक्षक ने अभिलेख जांच के लिए मांगे, लेकिन दोनों सचिव अभिलेख नहीं दिखा सके। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई तो सामने आया कि दोनों सचिवों ने करीब 18 लाख रुपये का गबन कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। तत्कालीन सचिव श्याम कश्यप ने वर्ष 2015 से 2017 तक 4,92,541 रुपये का गबन किया है। वहीं, वर्तमान सचिव माला पटेल ने मौजूदा समय में पद पर तैनात रहते हुए 12,83,550 रुपये का गबन किया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।


दोनों सचिवों की विभागीय जांच शुरू
- जगत विकास खंड की ग्राम पंचायत उतरना के दो सचिवों पर गबन के आरोप लगे हैं। दोनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यावर अब्बास, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें