फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज की दो बसें अब देहरादून तक जाएंगी

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। एमएलसी बागीश पाठक की मांग पर एआरएम ने देहरादून के लिए दो बसों का संचालन शुरू कराया है। अब तक दोनों बसें हरिद्वार तक सुबह-शाम भेजी जा रहीं थीं, लेकिन अब ये बसें रोजाना देहरादून से अपनी वापसी करेंगी।
विज्ञापन


जिले से देहरादून तक सीधी बस सेवा नहीं थी। इसकी मांग पिछले कई महीनों से की जा रही थी। लोगों ने इस समस्या को एमएलसी बागीश पाठक के सामने रखा। बृहस्पतिवार को उन्होंने एआरएम अजय कुमार सिंह को अवगत कराया। इस पर उन्होंने हरिद्वार जाने वाली दोनों बसों को देहरादून तक भेजने का फरमान जारी कर दिया। अब दोनों बसें रोजाना ही देहरादून से अपनी वापसी करेंगी।
एआरएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि शाम सात बजे हरिद्वार बस सेवा को देहरादून तक के लिए विस्तारित किया गया है। इसी तरह सुबह 9:40 बजे जाने वाली एसी बस सेवा को भी देहरादून तक संचालित किया जाएगा। इससे देहरादून जाने वाले यात्रियों को आवाजाही में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें