फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव ललेई में चार करोड़ से बन रहा कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास

विज्ञापन
सालापुर के गांव ललेई में बन रहा छात्रावास। संवाद
विज्ञापन
कुंवरगांव। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मोगर में अगले सत्र से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसके लिए ललेई गांव की .04 हेक्टेयर में छात्रावास का निर्माण शुरू हो गया है। इसके बाद एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण शुरू होगा। इसके बनने से ज्यादा से ज्यादा छात्राओं को निशुल्क पढ़ाई का लाभ मिल सकेगा। बीएसए के मुताबिक, निर्माण कार्य अप्रैल तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


सलारपुर विकास क्षेत्र के गांव मोगर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित है। इस स्कूल को करीब छह माह पहले उच्चीकृत किया गया है। अब तक यहां कक्षा आठ तक की ही छात्राओं को पढ़ाई का लाभ मिल रहा था। उनके रहने लिए स्कूल में ही छात्रावास भी है। अब उच्चीकृत होने के बाद यहां इंटर तक की छात्राओं को पढ़ने और रहने की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। शासन से जारी चार करोड़ रुपये से छात्रावास का निर्माण कार्य अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण राजेश कुमार की देखरेख में चल रहा है।

राजेश कुमार ने बताया कि स्कूल को उच्चीकृत किया जा चुका है। बीएसए ने जिस जगह को चिह्नित कर निर्माण की मंजूरी दी थी, उसी जमीन पर निर्माण कार्य जारी है। कक्षा छह से आठ तक कक्षाएं संचालित होने वाले इस विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं नए सत्र से शुरू हो जाएंगी। कक्षा नौ से 12वीं तक पढ़ने वालीं छात्राएं इस नवनिर्मित छात्रावास में रहेंगी। अभी तक छात्राओं की संख्या के हिसाब से दो छात्राओं को एक कमरा आवंटित किया जाएगा। छात्राओं की पढ़ाई के लिए एकेडमिक ब्लॉक का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मोगर में संचालित हो रहा है। गांव ललेई में बन रहे छात्रावास का निर्माण अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। नए सत्र में 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को इसका लाभ मिलने लगेगा। - वीरेंद्र कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी

सालापुर के गांव ललेई में बन रहा छात्रावास। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें