पत्रावली में आदेश देखकर चले गए। इनके विरुद्ध आदेश हुआ था। पांच सितंबर को ही पत्रावली देखने पर मालूम हुआ कि आदेश पत्रावली में नहीं है। न्यायालय में काफी तलाशने पर आदेश नहीं मिला। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उक्त आदेश कहीं गुम हो गया या दोनों व्यक्ति चोरी से पत्रावली से आदेश निकालकर अपने साथ ले गए।
बताते हैं कि इस प्रकरण में एक पक्ष की महिला की मौत होने के बाद दूसरी महिला को उस नाम से अंकित कर धोखाधड़ी और गैर कानूनी तरीके से जमीन पर अपना हक जताने को लेकर दोनों पक्षों ने वाद दायर किया था।
छीनकर ले जाने की चर्चा, चोरी में लिखाई रिपोर्ट
एसडीएम न्यायिक कोर्ट से आरोपियों के आदेश की कॉपी पेशकार के हाथ से छीनकर ले जाने की चर्चा है। इस मामले को तीन-चार दिन पेशकार ने भी उच्चाधिकारियों से छिपाया था। यदि दूसरा पक्ष तत्कालीन एसडीएम राजेश कुमार के पास शिकायत नहीं करता तो मामला दबा ही रहता। अब पेशकार ने चोरी में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में लिखी गई भाषा में दोनों युवकों पर सीधे तौर पर आदेश ले जाने का आरोप भी नहीं लगाया गया है।
एसडीएम सदर साई आश्रित शाखनुरी ने बताया कि दोनों आरोपी युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पेशकार को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।